फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बारिश ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, फाल्ट से लोग बेहाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। लगातार हो रही बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की कमजोरियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में बार-बार बिजली लाइनों में फाल्ट आने, ट्रांसफार्मरों के खराब होने और आपूर्ति बाधित होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। नतीजतन उपभोक्ताओं को घंटों तक अघोषित बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बारिश के दौरान कोर्ट रोड, चबूतरा बाजार, रामनगर चौक, गोल पुली, आदर्श कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, बाड़ेयां, भारत नगर, गोल मार्केट, रेहम्ती, एकता विहार और शिव नगर सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बार-बार ठप होने की शिकायतें सामने आई हैं। संजय सिंह, राजेश्वर सिंह, राहुल वर्मा, विनय कुमार, राजकुमार व अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश या तेज हवा चलते ही बिजली लाइनें ट्रिप हो जाती हैं और कई घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


जर्जर लाइनें और ओवरलोड ट्रांसफार्मर बने परेशानी की वजह
जानकारों के अनुसार शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के पीछे सबसे बड़ा कारण वर्षों पुरानी और जर्जर ट्रांसमिशन लाइनें हैं। कई स्थानों पर लटकी हुई बिजली की तारें बारिश और तेज हवा के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इससे बार-बार फाल्ट उत्पन्न होते हैं। इसके अलावा कई ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से अधिक लोड वहन कर रहे हैं। ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर गर्म होकर खराब हो जाते हैं और संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार आने वाले फाल्ट को दूर करने के लिए बिजली विभाग को इमरजेंसी शटडाउन लेना पड़ रहा है। इसका असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापारियों, विद्यार्थियों और छोटे उद्योगों पर भी पड़ रहा है। बाजारों में कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं घरों में दैनिक कार्य और छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।

एक सप्ताह में बदले गए 15 ट्रांसफार्मर
विभागीय अधिकारियों के अनुसार बीते एक सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में 100 से 250 केवीए क्षमता के करीब 15 खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी क्षेत्र से शिकायत मिलने पर विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर देती हैं, ताकि बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जा सके।

आरडीडीएस योजना के तहत मजबूत होगा बिजली ढांचा

विभाग का दावा है कि आरडीडीएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत जिलेभर में बिजली ढांचे को मजबूत बनाने का काम जारी है। योजना के अंतर्गत पुरानी और जर्जर बिजली लाइनों को बदला जा रहा है, क्षतिग्रस्त एवं लकड़ी के खंभों की जगह नए पोल लगाए जा रहे हैं और जरूरत वाले क्षेत्रों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि योजना पूरी होने के बाद जिले में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक विश्वसनीय और बाधारहित होगी।

कोट
मानसून की लगातार बारिश के कारण आपूर्ति लाइनों में फाल्ट होना सामान्य समस्या है। इससे निपटने के लिए बिजली विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ दिन-रात काम कर रहा है। कहीं से भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। आरडीडीएस योजना पूरी होने के बाद बिजली ढांचा और मजबूत होगा, जिससे मानसून के दौरान आने वाली ऐसी समस्याओं में काफी कमी आएगी।
— विश्वामित्र, एईई, पीडीडी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed