फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: खराब मौसम को लेकर डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज ने की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। मौजूदा खराब मौसम के मद्देनजर डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें उधमपुर और रियासी जिलों में सुरक्षा, राहत एवं बचाव तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों और सुरक्षा एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईजी ने बैठक के दौरान मौजूदा मौसम की स्थिति और उससे उत्पन्न संभावित चुनौतियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस, सीएपीएफ, सिविल प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एनएचएआई, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखते हुए किसी भी स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने दोनों जिलों और पुलिस प्रतिष्ठानों में 24 घंटे परिचालन तत्परता बनाए रखने, कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने और संचार व्यवस्था को निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्यूआरटी, बचाव दलों और आपदा राहत उपकरणों को तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि भूस्खलन संभावित, बाढ़ प्रभावित और अन्य कमजोर इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने महत्वपूर्ण सड़क मार्गों, पुलों, नालों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जरूरत के अनुसार ट्रैफिक नियंत्रण और मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की जाए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

बैठक में सड़क संपर्क बहाली को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। डीआईजी ने एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भूस्खलन, मलबा हटाने और बंद सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील सड़क मार्गों पर जेसीबी, एक्सकेवेटर जैसी भारी मशीनरी की पहले से तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।


उन्होंने सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणालियों के माध्यम से लोगों तक समय पर मौसम संबंधी सूचनाएं और आवश्यक सलाह पहुंचाने के निर्देश भी दिए। डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को मौसम से संबंधित किसी भी घटना पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed