फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अमरनाथ यात्रियों की इनोवा डंपर से टकराई, पांच घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के संगूर चौक (जखैनी के समीप) के पास शनिवार तड़के अमरनाथ यात्रा के काफिले में शामिल इनोवा सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में चार श्रद्धालु और चालक घायल हाे गया। सभी घायलों को तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:10 बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए श्री अमरनाथ जी यात्रा काफिले में शामिल इनोवा (पंजीकरण संख्या जेके 01एयू -7493) संगूर चौक के पास ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान सड़क किनारे खड़े डंपर (पंजीकरण संख्या जेके20सी-1772) से टकरा गई। वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे।
विज्ञापन


दुर्घटना में राकेश कुमार वर्मा (44) पुत्र राम नरेश वर्मा निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), सुरजीत कुमार (50) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश), विशाल कुमार (21) पुत्र कमलेश वर्मा निवासी लखीमपुर, अंश वर्मा (15) पुत्र राकेश कुमार वर्मा निवासी लखीमपुर तथा चालक यासिर (32) पुत्र अलाफ दीन निवासी गांदरबल घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, यातायात पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायलों को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राकेश कुमार वर्मा और विशाल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। राकेश कुमार वर्मा के साथ आकाश वर्मा और नीरज वर्मा, जबकि विशाल कुमार के साथ अंश वर्मा और सुरजीत कुमार अटेंडेंट के रूप में जम्मू रवाना हुए। वर्तमान में चालक यासिर का उपचार जीएमसी उधमपुर में जारी है। एडीसी प्रेम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर जताई चिंता
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उन्हें जखैनी के निकट श्री अमरनाथ जी यात्रा काफिले के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। वाहन 3,600 से अधिक श्रद्धालुओं के काफिले का हिस्सा था, जो जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र श्री अमरनाथ जी गुफा की यात्रा के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है और सभी घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed