फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चिनैनी सब-डिवीजन की पांच प्रमुख सड़कें होंगी चकाचक

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिले के चिनैनी सब-डिवीजन क्षेत्र की पांच प्रमुख सड़कों की हालत जल्द सुधरने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अंडर सिटी एंड टाउन्स के तहत इन सड़कों की मरम्मत का काम करवाया जाएगा। इसके लिए करीब 2.79 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत का टेंडर जारी किया गया है। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


इस परियोजना के मुताबिक कुद के मॉल रोड से मनकल मोहल्ला, चिनैनी-पट्टनगढ़ रोड (1 से 5 किलोमीटर), चिनैनी-चम्पैडी रोड, मानतलाई-डुडू रोड (1 से 5 किलोमीटर) तथा पनामा चौक से मॉल रोड और सुकेतर-बधान रोड का काम कराया जाएगा। विभाग ने सभी कार्यों को 30 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


बोध राज, नरेश गुप्ता, रवि कुमार व अन्य क्षेत्रवासियों के मुताबिक इन सड़कों की हालत लंबे समय से खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यापारियों को आवागमन में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि काफी समय से इन सड़कों के सुधार की मांग की जा रही थी। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस बार निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा ताकि उन्हें स्थायी राहत मिल सके।

विभागीय जानकारी के अनुसार सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और कार्य आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सड़कें तैयार हो सकें।
कोट
सड़कों की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी किए गए हैं और इनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी तय समयावधि में पूरा किया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed