{"_id":"6a5a7f5e5beb69519b06e9e9","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-138278-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं अधिकारी : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं अधिकारी : डीआईजी
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, संभावित चुनौतियों से निपटने और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसएसपी उधमपुर अमृतपाल सिंह सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डीएसपी स्तर के अधिकारी, जोनल अधिकारी तथा ड्यूटी पर तैनात सीएपीएफ के पर्यवेक्षण अधिकारी और कंपनी कमांडर शामिल हुए।
डीआईजी ने अधिकारियों से यात्रा मार्ग की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, काफिलों की आवाजाही, क्षेत्र में प्रभुत्व बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने फील्ड में तैनात अधिकारियों से सीधे फीडबैक प्राप्त करते हुए ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी सुरक्षा इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत बनाए रखें और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें ताकि श्री अमरनाथ यात्रा काफिलों का आवागमन सुरक्षित, सुचारू और निर्बाध रूप से सुनिश्चित किया जा सके।