फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गृहिणी से सफल डेयरी उद्यमी बनीं निशा देवी, 5 लोगों को दिया रोजगार

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। कोटली बाला गांव की 35 वर्षीय निशा देवी ने मेहनत से एक सफल डेयरी उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। कभी एक साधारण गृहिणी रहीं निशा देवी आज न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अपनी डेयरी के माध्यम से पांच स्थानीय लोगों को रोजगार देकर ग्रामीण स्वरोजगार की मिसाल भी पेश कर रही हैं। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान निशा देवी ने इंटीग्रेटेड डेयरी डेवलपमेंट स्कीम (आईडीडीएस) के तहत 7 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी प्राप्त कर 14 गायों के साथ अपने डेयरी व्यवसाय की शुरुआत की। वैज्ञानिक पशुपालन और आधुनिक डेयरी प्रबंधन अपनाने से उनका कारोबार तेजी से बढ़ा और आज उनके फार्म में 20 से 25 उच्च नस्ल की साहीवाल गायें हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में उनके डेयरी फार्म से प्रतिदिन 100 लीटर से अधिक दूध का उत्पादन हो रहा है। आय बढ़ाने के लिए उन्होंने केवल कच्चे दूध की बिक्री तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि शुद्ध देसी घी और उधमपुर की प्रसिद्ध जीआई टैग प्राप्त कलाड़ी का उत्पादन भी शुरू किया है, जिससे उन्हें बेहतर बाजार और अधिक आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा देवी ने बताया कि उनके गांव में पशुपालन विभाग की तरफ से आयोजित एक जागरूकता शिविर में उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने डेयरी व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाकर और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वरोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जा सकते हैं।


निशा देवी की सफलता ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ डेयरी क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान कर रही है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि सरकारी योजनाओं, मेहनत और आधुनिक तकनीक के समन्वय से गांवों में भी रोजगार और समृद्धि के नए रास्ते खोले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed