फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सयाल-सल्लन में नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर संचालित दवा दुकान का विरोध, स्थानांतरण की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के वार्ड-20 के अंतर्गत आने वाले सयाल-सल्लन क्षेत्र में नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर संचालित एक दवा दुकान का स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस केंद्र को तत्काल आवासीय इलाके से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद जगदीश कुमार, पवन सिंह सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि उक्त दवा दुकान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में बाहरी युवक पहुंचते हैं। उनका आरोप है कि दवा लेकर खाने के बाद कई युवक क्षेत्र की सड़कों और निजी जमीनों पर बैठे रहते हैं, जिससे आसपास के लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ गई है और महिलाओं एवं युवतियों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस इन युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवकों की लगातार आवाजाही और संदिग्ध हरकतों से क्षेत्रवासियों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस केंद्र को जल्द से जल्द आवासीय क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed