फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बांस शिल्प से आत्मनिर्भर बनकर मीना ने 30 से अधिक युवतियों को दिया रोजगार का हुनर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के नगरोटा क्षेत्र की रहने वाली बांस शिल्पकार मीना देवी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन चुकी हैं। बांस से घरेलू उपयोग एवं सजावटी वस्तुएं तैयार कर उन्होंने न केवल अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि 30 से अधिक युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की राह भी दिखाई है।
विज्ञापन


मीना देवी के अनुसार उन्होंने वर्ष 2018 में जिला प्रशासन के सहयोग से बांस शिल्प का कार्य शुरू किया था। शुरुआती दौर में संसाधनों की कमी और सीमित बाजार जैसी चुनौतियां थीं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और प्रशिक्षण के दम पर उन्होंने इस पारंपरिक कला को रोजगार का सफल माध्यम बना लिया। मीना देवी बांस से लैंप, ट्रे, टोकरियां, फ्लावर वास, पेन स्टैंड, फ्लैग स्टैंड सहित घरेलू उपयोग और सजावट से जुड़े अनेक आकर्षक उत्पाद तैयार करती हैं। उनके उत्पादों की स्थानीय बाजार के साथ-साथ विभिन्न प्रदर्शनियों और मेलों में भी अच्छी मांग रहती है।
विज्ञापन


उनके मुताबिक समय-समय पर जिला प्रशासन और जम्मू-कश्मीर सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें सहयोग मिला। कारखानदार योजना के तहत आधुनिक मशीनें, प्रशिक्षण, ऋण और मार्केट लिंकेज जैसी सुविधाएं मिलने से उनके काम को नई गति मिली। आधुनिक उपकरणों के उपयोग से उत्पादन क्षमता बढ़ी, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार हुआ और उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना देवी के पति बिशन दास भी इस कार्य में उनका पूरा सहयोग करते हैं। दोनों मिलकर पारंपरिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित कर रहे हैं।

मीना देवी का कहना है कि बांस शिल्प ऐसा घरेलू व्यवसाय है, जिसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है। यदि उचित प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध हो तो इससे अच्छी आजीविका अर्जित की जा सकती है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने क्षेत्र की 30 से अधिक युवतियों को इस कला का प्रशिक्षण दिया ताकि वे भी स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और पारंपरिक बांस शिल्प को नई पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed