फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: तवी पर तोलडी पुल निर्माण का रास्ता साफ, 4.80 करोड़ से बनेगा 98 मीटर लंबा स्टील पुल

Thu, 09 Jul 2026 11:36 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। सब-डिविजन चिनैनी के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक नरसू के तोलड़ी नाला क्षेत्र में तवी नदी पर बांत पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) डिवीजन चिनैनी ने 98 मीटर लंबे मोटरेबल स्टील पुल के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


बीते वर्ष बरसात के दौरान आई तेज बाढ़ में बांत पुल बह गया था। इससे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों की लगभग 40 हजार आबादी के लिए आवाजाही का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। पुल बहने के बाद ग्रामीणों को मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर तवी नदी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा था। कुछ दिन पहले बांत गांव में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को भी पालकी में बैठाकर नदी पार करवाई गई थी। इस समस्या को अमर उजाला ने 5 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर क्षेत्रवासियों की परेशानियों को उजागर किया था।
विज्ञापन


वहीं, अब पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई है। उनका कहना है कि लगभग एक वर्ष से बनी इस गंभीर समस्या का समाधान होने की उम्मीद जगी है। पुल बनने के बाद तोलड़ी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हर मौसम में सुरक्षित और सुगम सड़क संपर्क उपलब्ध होगा। बरसात के दौरान आवागमन में आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की पहुंच भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार यह पुल स्थायी पुनर्स्थापन योजना के तहत बनाया जाएगा। इस पर 4.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक ठेकेदार 28 जुलाई 2026 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे जबकि 29 जुलाई 2026 को तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी। कार्य आवंटित होने के बाद निर्माण एजेंसी को छह माह के भीतर पुल का निर्माण पूरा करना होगा। यदि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर पूरी होती हैं तो वर्ष 2027 की शुरुआत तक पुल तैयार होने की उम्मीद है।

कोट
क्षेत्रवासियों की समस्याओं को देखते हुए इस पुल के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर रखा गया है। इस पुल को पिछले वर्ष ही मंजूरी दिला दी गई थी लेकिन तकनीकी कारणों से जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हुई। अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और निर्माण कार्य का रास्ता लगभग साफ हो गया है। टेंडर जारी होने के बाद प्रक्रिया पूरी कर निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा और तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह पुल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा साबित होगा। इससे आवागमन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा तथा ग्रामीणों को सुरक्षित और बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी।
-
बलवंत सिंह मनकोटिया, चिनैनी विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article