{"_id":"69a32c341994a6dad609e272","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-133104-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत कैला में 9.70 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत कैला में 9.70 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक शेड
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर की कैला पंचायत के रौनी गांव (वार्ड-5) में स्थित बाबा वासुकी नाग मंदिर रौनी के समीप शीघ्र ही सामुदायिक शेड का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। परियोजना पर लगभग 9.70 लाख रुपये की लागत आएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस परियोजना के तहत मजबूत छत, फर्श और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि शेड लंबे समय तक उपयोग में आ सके। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी इस सामुदायिक शेड का निर्माण विशेष रूप से उपयोगी है। बाबा वासुकी नाग मंदिर क्षेत्र में समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे, बैठकों और अन्य सामाजिक आयोजन होते रहते हैं। सामुदायिक शेड बनने से बारिश और धूप से राहत मिलेगी तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जा सकेंगे। स्थानीय गोविंद राम, नेक राम शर्मा, शुभम शर्मा, अतुल गुप्ता व अन्य का कहना है कि यह शेड गांव की सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा और ग्रामीणों के लिए एक स्थायी सुविधा के रूप में कार्य करेगा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पंचायत कैला में सामुदायिक शेड के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी हो गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग