{"_id":"697e4555ff04c43055070fe6","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-132186-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: राजाराम सिंह मैदान का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: राजाराम सिंह मैदान का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर की तहसील रामनगर के प्रसिद्ध राजाराम सिंह मैदान को आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को पहली बार तहसील स्तर पर उच्चस्तरीय खेल ढांचा उपलब्ध होगा। खेल परिषद जम्मू की लगभग 5 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर सुभाष स्पोर्टस स्टेडियम के बाद जिला उधमपुर का यह दूसरा बड़ा स्टेडियम होगा।
स्वीकृत परियोजना के पहले चरण में एक करोड़ की लागत से मैदान का समतलीकरण, वॉलीबॉल कोर्ट बनाने, मजबूत बाउंड्री वॉल तथा आधुनिक मानकों के अनुसार क्रिकेट पिच का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद आने वाले चरणों में पैवेलियन व अन्य खेलों से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे यह मैदान बहुउद्देश्यीय खेल परिसर के रूप में स्थापित हो सकेगा। इससे वर्षों से स्थानीय युवाओं, खेल प्रेमियों और सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही पुरानी मांग पूरी होगी।
गौरतलब है कि राजाराम सिंह मैदान लंबे समय से रामनगर क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए सीमित संसाधनों में ही संतोष करना पड़ता था। वहीं अब इस घोषणा के बाद क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
युवा क्रिकेटरों का कहना है कि अब वे बेहतर पिच और सुरक्षित बाउंड्री के साथ अभ्यास कर पाएंगे, जिससे उनकी तकनीक और प्रदर्शन में सुधार होगा। क्षेत्रवासियों ने भी उम्मीद जताई है कि स्थानीय खिलाड़ी यहां अभ्यास करेंगे और भविष्य में जिला व राज्य स्तर पर रामनगर और उधमपुर का नाम रोशन करेंगे।
कोट
आधुनिक स्टेडियम के निर्माण से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा, बल्कि यहां जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
-गोकुल गुप्ता, गोकुल क्रिकेट अकादमी के कोच
खेल सुविधाओं के विकास से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। साथ ही खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास भी होगा।
-अरुण गुप्ता, स्थानीय निवासी
राजाराम सिंह मैदान का मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम के रूप में विकास रामनगर तहसील के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्र को खेलों के नक्शे पर नई पहचान दिलाएगा।
-संजीव जंडियाल. रामनगर विकास परिषद के अध्यक्ष
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राजा राम सिंह खेल मैदान के लिए एक करोड़ स्वीकृत किए गए हैं तथा भविष्य में और खेल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि रामनगर के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। यह खेल सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में विधानसभा क्षेत्र रामनगर की एक बड़ी उपलब्धि है। इससे रामनगर में खेल सुविधाओं को नया आयाम मिलने जा रहा है।
पहले चरण के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
-डाॅ. सुनील भारद्वाज, विधायक रामनगर