{"_id":"69694b8e8f18051a040cdea9","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-131677-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर में ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम, आवाजाही बाधित रहने से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर में ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम, आवाजाही बाधित रहने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन
उधमपुर। कमर्शियल वाहनों की फिटनेस पासिंग की प्रक्रिया बंद किए जाने के विरोध में वीरवार को उधमपुर जिले में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम कर हड़ताल की। इसका जिले भर में व्यापक असर देखने को मिला। इस चक्का जाम का प्रभाव जिले की कई तहसीलों रामनगर, चिनैनी, पंचैरी, मोंगरी, लाटी सहित आसपास के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से नजर आया। सार्वजनिक परिवहन ठप रहने से आम जनता को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों, मिनी बसों के अलावा ई-परिवहन सेवा को भी रोक दिया गया था। इसके चलते बाजारों में भी चहल पहल कम नजर आई।
वहीं चालकों व सह-चालकों ने मिनी बस स्टैंड उधमपुर पर धरना लगातार जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि एआरटीओ कार्यालय उधमपुर में लंबे समय से कमर्शियल वाहनों की फिटनेस पासिंग का कार्य किया जा रहा था, लेकिन अचानक इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर जम्मू के बिश्नाह में बनाए गए फिटनेस जांच केंद्र में वाहनों की फिटनेस कराने के आदेश जारी किए गए हैं, जो उधमपुर के ट्रांसपोर्टरों के लिए अत्यंत असुविधाजनक है।
बिश्नाह फिटनेस सेंटर की दूरी अधिक होने के कारण उन्हें समय, ईंधन और अतिरिक्त खर्च का बोझ उठाना पड़ेगा। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र के छोटे वाहन चालकों और ऑपरेटरों के लिए वहां तक पहुंचना और भी मुश्किल हो जाता है। इसी के विरोध में उधमपुर के सभी ट्रांसपोर्टरों ने पूर्ण चक्का जाम हड़ताल की घोषणा की थी, जिसे मांगें पूरी होने तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। हमारी मांग है कि जिले की गाड़ियों की फिटनेस पहले की तरह उधमपुर में ही हो।
विज्ञापन
आज परिवहन सचिव ट्रांसपोर्टरों से करेंगी बैठक
इस बीच ट्रांसपोर्टरों के धरना स्थल पर पहुंचे एआटीओ उधमपुर मुदस्सिर इकबाल ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वस्त किया कि विभाग उनकी समस्या को लेकर गंभीर है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में हैं, जिसका समाधान निकाला जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिया कि अगले वीरवार से एआरटीओ कार्यालय उधमपुर में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस पासिंग की प्रक्रिया को दोबारा बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग ट्रांसपोर्टरों की परेशानियों को समझता है और उन्हें अनावश्यक रूप से दूर-दराज के फिटनेस सेंटरों में भेजने का उद्देश्य नहीं है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टरों को यह भी जानकारी दी गई कि शुक्रवार को परिवहन विभाग की सचिव अवनी लवासा स्वयं उधमपुर पहुंचेंगी और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक में ट्रांसपोर्टरों की मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
ऑल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन उधमपुर के चेयरमैन रशपाल सिंह, मिनी बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष दर्शन कोतवाल व अन्य सदस्यों ने बताया कि परिवहन मंत्री के उपेक्षा पूर्ण रवैये के बाद हमें यह चक्का जाम हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा। अब एआरटीओ उधमपुर ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना है और परिवहन आयुक्त व सचिव ने भी समाधान का भरोसा दिलाया है। इसके बाद हमने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल एक दिन की टोकन हड़ताल में बदलने का फैसला लिया है। अब शुक्रवार की बैठक के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि इस बैठक के बाद भी संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है तो सोमवार को ट्रांसपोर्टर एक बार फिर बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे और आंदोलन को दोबारा तेज किया जा सकता है।