{"_id":"695585c193a618554e07b0f3","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-131208-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दिनभर बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड में बीता साल का आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दिनभर बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड में बीता साल का आखिरी दिन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में साल का आखिरी दिन कड़ाके की ठंड और बादलों की चादर के बीच बीता।
पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे। इससे धूप नहीं निकल सकी और ठंड व शीत लहर का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते दिनों के मुकाबले काफी कम रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई, जिससे सुबह और शाम के समय काफी ज्यादा ठिठुरन महसूस की गई। ठंड और बादलों के कारण लोग भारी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और कई जगहों पर अलाव व हीटर का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं तापमान में लगातार गिरावट के मद्देनजर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।