{"_id":"6942fea89731c6613c0a7aad","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-130702-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एडीसी ने पल्स पोलियो की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एडीसी ने पल्स पोलियो की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश
Thu, 18 Dec 2025 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
भद्रवाह। आगामी पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एडीसी सुनील कुमार भुत्याल ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की।
इसमें स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा और नगरपालिका विभागों के अधिकारियों ने उन्हें माइक्रो-प्लान, टीकाकरण कवरेज, टीम की तैनाती और जागरूकता उपायों के बारे में जानकारी दी। एडीसी ने 0 से 5 साल के सभी योग्य बच्चों को 100 प्रतिशत कवर करने, विभागों के बीच तालमेल को मजबूत करने, दूरदराज और मुश्किल से पहुंचने वाले इलाकों पर खास ध्यान देने और समय पर रिपोर्टिंग के साथ सही निगरानी पर जोर दिया। पल्स पोलियो प्रोग्राम 21 दिसंबर 2025 को होना है और इसे सुचारु और सफल तरीके से चलाने के लिए सभी प्रबंध पहले से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।