फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सिलाई प्रशिक्षण हासिल कर पंचायत काशीराह की 30 महिलाएं बनी हुनरमंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण पाने वाली पंचायत काशीराह की महिलाएं और संस्थान अधिकारी। - फोटो : udhamupur news
उधमपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से उधमपुर की पंचायत काशीराह में 30 महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाया गया है। बीते एक माह से चल रहा यह कोर्स शुक्रवार को संपन्न हुआ। संस्थान के मुताबिक सिलाई प्रशिक्षण पूरा कर चुकी इन महिलाओं को अब स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल युक्त बनाकर उनकी आय के स्रोत बढ़ाना है, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। प्रशिक्षण अवधि के दौरान महिलाओं को सिलाई मशीन के संचालन, नाप लेना, डिजाइनिंग, कटिंग, फिनिशिंग, लेडीज सूट और दैनिक उपयोग के कपड़ों की सिलाई जैसे कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान का कहना है कि इन महिलाओं में से कई अब छोटे स्तर पर अपना कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

संस्थान के संकाय अंकुश ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद भी संस्थान इन महिलाओं का मार्गदर्शन जारी रखेगा। इच्छुक महिलाओं को बैंक से लोन दिलाने, यूनिट स्थापित करने और मार्केटिंग की जानकारी देने में भी सहयोग किया जाएगा। बताया कि ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की राह दिखाना ही संस्थान का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि अब वे आत्मविश्वास के साथ अपना काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। सुनीता देवी, रेखा, विमला, अंजू व अन्य ने एसबीआई के इस प्रयास की सराहना की तथा कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। इससे न केवल परिवार की आय बढ़ती है, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका भी और मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed