{"_id":"6931ee616f23e6fe7907812e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-130280-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पंचायत नीली नाला के धन्नी गांव में जल्द बनेगा आधुनिक कम्युनिटी हाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पंचायत नीली नाला के धन्नी गांव में जल्द बनेगा आधुनिक कम्युनिटी हाॅल
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लाॅक उधमपुर की पंचायत नीली नाला के धन्नी गांव में जल्द ही एक आधुनिक कम्युनिटी हाॅल का निर्माण किया जाएगा। इस पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत आएगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
स्थानीय निवासी हैप्पी सिंह, जसवंत सिंह, अश्वनी कुमार, विकास शर्मा, मदन लाल व अन्य का कहना है कि पंचायत में सामुदायिक भवन के बनने से उन्हें विवाह, धार्मिक आयोजन, पंचायत बैठकों तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय युवाओं को भी सुविधा मिलेगी और यहां वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद संबंधी बैठकों और प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर पाएंगे।
कोट
धन्नी गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी हो चुका है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-शाहबाज, बीडीओ उधमपुर