{"_id":"681ba160b010ab8c5c0d4936","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123008-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बावजूद हालात सामान्य, पूरा दिन खुले रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बावजूद हालात सामान्य, पूरा दिन खुले रहे बाजार
विज्ञापन
उधमपुर। भारत की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद बने युद्ध के हालात के बावजूद बुधवार को शहर में हालात सामान्य बने रहे। शहरवासियों में किसी प्रकार का कोई डर अथवा चिंता नजर नहीं आई। अन्य दिनों की तरह सुबह अपने समयानुसार बाजार खुले और बंद हुए। दिनभर बाजारों में रौनक और चहल-पहल आम दिनों की तरह ही बनी रही। सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्त नजर आए। इससे पहले सुबह एयर स्ट्राइक की जानकारी मिलने पर शहर में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर खुशी भी जताई और भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के जोरदार नारे भी लगाए।
वहीं पहलगाम हमले के बाद भारत की पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई पर शहरवासियों ने खुशी जताई है। दिनभर भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक चर्चा में बनी रही और लोगों में भरपूर जोश नजर आया। शहरवासियों का कहना है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पहलगाम हमले का बड़े शानदार तरीके से बदला लिया है। पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग काफी समय से की जा रही थी और यह समय की जरूरत भी थी, जिसे भारतीय जांबाजों ने बड़ी बहादुरी से अंजाम दिया है। भारत को अब मात्र एक एयर स्ट्राइक तक ही नहीं रुकना चाहिए बल्कि आतंकवाद का समूल नाश करके ही दम लेना चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कोट
दलगत राजनीति से हटकर अगर ईमानदारी से बात की जाए तो साल 2014 के बाद भारत सरकार ने आतंक और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में काफी ज्यादा बहादुरी दिखाई है। यह काफी सराहनीय है और पूरा देश भारत सरकार और भारतीय सेना के इस कदम से खुश है। बीती रात को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई भारत की एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। लेकिन हम इससे भी अधिक की उम्मीद करते हैं ताकि आतंकवाद का समूल नाश हो सके।
-रंजीत सिंह, स्थानीय नेता
पहलगाम हमले के बाद भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का पूरा देश स्वागत कर रहा है लेकिन इसके साथ ही यह भी मांग है कि अब आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को मात्र एयर स्ट्राइक तक समिति न रखा जाए। इस बार देश के भीतर और सीमा पार आतंकवाद और इसके समर्थकों को जड़ से मिटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि दोबारा हमें पहलगाम, पुलवामा जैसे हमले न सहने पड़ें। यह देश के 140 करोड़ लोगों की मांग है और सभी भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
-राहुल मगोत्रा, उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल
भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक सराहनीय है लेकिन यह आतंकवाद के समूल नाश के लिए काफी नहीं हैं। इसलिए भारत को इस बार ऐसी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए कि देश से आतंकवाद और आतंकियों को पनाह और बढ़ावा देने वाले का नामोनिशान तक मिट जाए। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी वापस लेने का यह सही समय है। बीते करीब 35 साल से चल रहे आतंकवाद के चैप्टर को अब खत्म करने का समय आ गया है। भारत को पीओके में भी सभी आतंकी ठिकानों का नाश करने के लिए इस तरह की एयर स्ट्राइक को जारी रखना चाहिए।
-तारिक शाह, समाज सेवी
भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। यह आतंक की फैक्टरी चलाने वाले पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश है कि वे आतंकवाद की फैक्टरी चलाना तत्काल बंद कर दे अन्यथा भारत उसका दुनिया के नक्शे से नामो निशान मिटा देगा। पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि अब यह पहले वाला भारत नहीं है, अब देश पूरी तरह से सक्षम हैं और इसका नेतृत्व मजबूत इरादों वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है। आज पूरा देश और दुनिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ी है।
-सोमराज कुंडल, युवा नेता