{"_id":"681277057f08f7886706ff8d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122799-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर में कछुआ चाल में चल रहा धार रोड के विस्तारीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर में कछुआ चाल में चल रहा धार रोड के विस्तारीकरण का काम
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीच पुलिस शहीद स्मारक दोमेल से लेकर वीनस चौक तक धार रोड को माॅडल रोड के रूप में विकसित करने का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। बार्डर रोड आगेनाइजेशन (बीआरओ) ग्रेफ और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से इस योजना के तहत शहर के भीतर धार रोड को दोमेल से लेकर वीनस चौक तक के हिस्से को विस्तार देकर माडल रोड के रूप में विकसित किया जाना है।
जनवरी महीने से शुरू हुआ यह काम दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहला चरण अभी चल रहा है और इसमें दोमेल से लेकर सलाथिया चौक तक का डेढ़ किलोमीटर लंबा स्ट्रेच विकसित किया जा रहा है। पहले चरण का यह काम मार्च तक पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी अप्रैल महीना खत्म होने के बाद भी इसका मात्र 60 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। पहलेे चरण में बीआरओ ग्रेफ और जिला प्रशासन की ओर से परियोजना पर 60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। संबंधित विभाग से जुड़े कार्यों की लागत अलग से है।
बिजली पानी की आपूर्ति लाइन को भी किया जाना है स्थानांतरित
जिला प्रशासन के मुताबिक दोमेल से लेकर सलाथिया चौक से होते हए वीनस चौक तक धार रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस स्ट्रैच पर वाटर सप्लाई लाइन और बिजली आपूर्ति से जुड़े खभे, ट्रांसफार्मर्स आदि को भी स्थानांतरित किया जाना है। सड़क को चौड़ा करने के लिए पूरी सड़क पर फुटपाथ तक तारकोल बिछाई जानी है। सड़क किनारे सजावटी लाइटों को लगाने के साथ सोलर लाइटों को भी व्यवस्थित किया जाना है।
विज्ञापन
धीमी गति से शहर वासी हैं परेशान
विनय सलारिया, रोहित गुप्ता, विक्रम सिंह, अजीत कुमार व अन्य शहरवासियों का कहना है कि इस काम को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। यह शहर का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और लंबे समय से इसके पूरा होने की राह देख रहे हैं। लेकिन इस काम की धीमी गति काफी परेशानी पैदा कर रही है। धार रोड पर दोमेल से लेकर बाड़ेयां तक जगह-जगह खुदाई का काम हो रहा है। कहीं पाइपें बिछाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं, कहीं कंक्रीट बिछाकर काम को अधूरा छोड़ दिया गया है, तो कहीं मिट्टी और निमार्ण सामग्री के ढेर लगाएं गए हैं। इससे धार रोड का दायरा तंग होेने से जहां जाम लगने की समस्या पेश आ रही हैं तो वहीं धार रोड के किनारे दुकान चलाने वाले कारोबारी भी परेशानी में हैं। ग्राहकों को दुकानों के बाहर अपना वाहन खड़ा करने के लिए भी जगह नहीं मिल पाने से समस्या पेश आ रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या कहते हैं अधिकारी
वहीं काम की धीमी गति को लेकर बीआरओ ग्रेफ अधिकारियों का कहना है कि धार रोड पर बिजली लाइन और जलापूर्ति लाइनों से संबंधित कार्यों को भी निपटाया जा रहा है। कुछ जगहों पर नई पाईपें बिछाई जा रही हैं। इसलिए इसमें और भी कई विभागोें के काम शामिल हैं। इसके अलावा फंड की कमी भी बाधा पेश कर रही है। जल्द सभी बाधाओं को दूर कर जल्द इस काम को पूरा किया जाएगा।