फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: लड्डन रोड की जर्जर हालत से यात्री और चालक परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के समीप उमाला से सलमेह पुल तक पीएमजीएसवाई की उधमपुर-लड्डन सड़क की जर्जर हालत के कारण क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और कई जगहों पर सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जल निकासी के लिए नालियों का भी प्रबंध नहीं है। इसके चलते बरसात में पानी सड़क पर भर जाता है। वहीं सड़क की इस दयनीय हालत के चलते आवाजाही को लेकर काफी परेशानी बनी रहती है और यात्री और चालक परेशान होते हैं। इसके अलावा वाहन हादसों का भी हमेशा खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बोध राज, मक्खन लाल, राजकुमार, सोनू वर्मा व अन्य ने बताया कि यह सड़क सलमेह पुल से आगे तवी नदी के पार लड्डन, पखलाई, औसू, कैरा, काल्डी, बरमीन और ब्लाॅक घोरड़ी के लिए जिला मुख्यालय को जोड़ने की मुख्य लाइफलाइन भी है। इस लिहाज से भी यह अति महत्वपूर्ण सड़क है और इस पर हजारों की संख्या में रोजाना स्कूली बच्चों से लेकर कामकाजी लोग और सरकारी कर्मचारी सफर कर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। उमाला से लेकर सलमेह पुल तक इसकी हालत काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। बीते कई साल से इसकी मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते सड़क दिन प्रतिदिन और भी अधिक जर्जर हो रही है। इससे लोगों को आवाजाही को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाकर राहत दिलाई जाए अन्यथा उन्हें इसके लिए प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोट
सड़क के निर्माण कार्य के लिए मंजूरी मिल चुकी है और अब जल्द ही इसकी टेंडरिंंग प्रक्रिया पूरी कर आगे का काम शुरू किया जाएगा।
-यशपाल, एक्सईएन पीएमजीएसवाई उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article