फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: फाइनल में ट्रिपल सी की टीम नाै रन से जीती, तन्मय मैन ऑफ द सीरीज

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लोहड़ी कप के फाइनल मुकाबले में ट्रिपल सी की टीम ने नाै रन से फाइनल मुकाबला जीता। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय थंडर बोल्ट को काफी महंगा पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रिपल सी की टीम निर्धारित 12 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 11.1 ओवर में 111 रन पर ऑल आउट हो गई। रमन ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। गेंदबाज राहुल ने तीन ओवर में चार विकेट लेकर 31 रन दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर बोल्ट की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई और नाै रन से मुकाबला हार गई। टीम के बल्लेबाज राज ने सबसे अधिक 32 रन बनाए। गेंदबाज सुजल ने तीन ओवर में 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए। सुजल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। तन्मय को मैन ऑफ सीरीज का खिताब दिया गया। मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान मानिक गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे जबकि आयोजक सनी बडू तथा उनकी टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed