{"_id":"6aa1a093f3ee5fa28a04a6b7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-140330-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 12 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 12 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
उधमपुर। जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र उधमपुर की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। रोजगार विभाग जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से 12 सितंबर 2026 को जॉब फेयर कम प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला रोजगार केंद्र ओमारा मोड़ उधमपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस मेले में 11 नामी कंपनियां भाग ले रही हैं जिनमें कुल 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें आठवीं पास से लेकर बीटेक, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और एमबीए तक के युवाओं के लिए अवसर हैं। प्रमुख कंपनियों में फ्लिपकार्ट में 500 पिकर पैकर, पेटीएम में 150 पद, पुखराज हेल्थ केयर में 100 वेलनेस एडवाइजर, आर्य वीजा स्प्रिट में 140 फील्ड एक्जीक्यूटिव व अन्य, आईबीएम सिंह ओवरसीज में दुबई कतर के लिए 50 पद, पाल स्वम पावर सॉल्यूशन में 30 ट्रेनी इंजीनियर सहित एलआईसी, एसबीआई लाइफ, देविका हुंडई और विजय बिल्डर्स में भी भर्ती होगी।
इच्छुक उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए लिंक पर फॉर्म भरना होगा। मेले वाले दिन उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र यदि कोई हो तो साथ लाना होगा। मौके पर ही विभिन्न कंपनियों की इंटरव्यू कमेटी द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। जिला रोजगार विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि यह मेला स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिक जानकारी के लिए 01992270234 पर संपर्क किया जा सकता है।