फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जिला कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिला कांग्रेस कमेटी उधमपुर की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष सुमीत मगोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी गंभीर समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

बैठक में पंचैरी और मोंगरी क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। लोगों ने बताया कि लंबे समय से मरम्मत न होने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे छात्रों, मरीजों और चालकों को भारी परेशानी हो रही है। मगोत्रा ने प्रशासन से इन सड़कों की तुरंत मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन

मगोत्रा ने नेशनल हाईवे पर मलबे और गंदगी को सीधे तवी नदी में डाले जाने की व्यवस्था पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि जिस नदी का पानी पेयजल के रूप में इस्तेमाल होता है, उसमें गंदगी डालना पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों के तहत जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा जीएमसी उधमपुर के ऑपरेशन थियेटरों की छतों से पानी टपकने के कारण ऑपरेशन प्रभावित होने पर भी सवाल उठाए गए और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़कों की वीडियो बनाकर विधायक के समक्ष समस्या उठाने वाले लोगों पर पुलिस शिकायत दर्ज कराने की कार्रवाई पर मगोत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को अपनी समस्याएं उठाने और वीडियो बनाकर प्रशासन तक पहुंचाने का पूरा अधिकार है। जनता की आवाज दबाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed