{"_id":"6a62689cc5e82d1f610bdb6e","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-138489-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नेशनल हाइवे के उधमपुर से चिनैनी तक के हिस्से पर उफान मार रहा कुदरत का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नेशनल हाइवे के उधमपुर से चिनैनी तक के हिस्से पर उफान मार रहा कुदरत का कहर
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के उधमपुर से चिनैनी तक के हिस्से में भीषण तबाही मचा रखी है। लगभग 25 किलोमीटर के इस पूरे स्ट्रेच पर स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। हाईवे के किनारे स्थित पहाड़ों से बहने वाले बरसाती नाले रौद्र रूप धारण कर चुके हैं और विशाल झरनों में तब्दील हो गए हैं। पहाड़ों से लगातार आ रहा मलबा और बड़े-बड़े पत्थर हाईवे की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है।
ग्राउंड जीरो से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, फोरलेन हाईवे कई जगहों पर मलबे और पत्थरों के ढेर में बदल चुका है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे स्ट्रेच में अधिकतर एक तरफ की लेन से ही स्थानीय वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। ट्रैफिक को सुचारू रखने और हादसों से बचाने के लिए लगभग एक दर्जन से अधिक डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। शारदा माता मंदिर, खैरी, थरड, बलिनाला, टोल्डी नाला और समरोली जैसे इलाकों में हाईवे को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर तो तवी नदी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है, वहीं दूसरी तरफ से पहाड़ों से गिरती चट्टानों और मलबे का दोहरा खतरा बना हुआ है।
हाईवे के साथ बहती उफान मारती तवी नदी का विकराल रूप और पहाड़ों से बरसती आफत का यह खौफनाक मंजर यात्रियों को डर के साए में सफर करने पर मजबूर कर रहा है।
विज्ञापन
युद्ध स्तर पर राहत और निगरानी में जुटी टीमें
इस विकट परिस्थिति के बावजूद हाइवे को बहाल करने और बंद पड़े रास्तों को खोलने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाया जा रहा है। भारतीय सेना, ट्रैफिक पुलिस और हाइवे निर्माण में जुटी एजेंसियां अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और भारी मशीनों के साथ मौके पर मुस्तैद हैं। वे न केवल हाइवे को सुचारू करने में जुटे हैं, बल्कि इस भारी नुकसान पर पल-पल की निगरानी भी रख रहे हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
30 मिनट में तवी का जलस्तर फ्लड अलर्ट के पार
तवी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार दोपहर 12:30 बजे उधमपुर में तवी नदी का जलस्तर 16.65 फीट दर्ज किया गया जो 15 फीट के फ्लड अलर्ट स्तर से ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी 20 फीट के खतरे के निशान और 23.4 फीट के निकासी स्तर से नीचे है। अधिकारियों ने बताया कि महज 30 मिनट के भीतर नदी का जलस्तर 6.65 फीट से अधिक बढ़ा, जिससे नदी में पानी के बहाव में अचानक आई तेजी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, वीरवार शाम के समय मौसम साफ होने और लगभग पांच दिनों बाद निकली हल्की धूप से लोगों ने राहत की सांस ली।