{"_id":"6a5fd3510db3ad98560f922a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-138390-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नशा मुक्त अभियान के दौरान 249 ड्रग तस्कर हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नशा मुक्त अभियान के दौरान 249 ड्रग तस्कर हुए गिरफ्तार
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के 100 दिन पूरे होने पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 222 मामले दर्ज किए और 249 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लगभग 5.62 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन, गांजा और चरस जब्त की है।
तस्करों के खिलाफ वित्तीय कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7.58 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियां और 1.15 करोड़ रुपये की 20 चल संपत्तियां जब्त की हैं। इसके अलावा, 73 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है, जिनमें 5.77 लाख रुपये जमा थे। पुलिस ने 9 तस्करों को सख्त कानूनों के तहत हिरासत में लिया और दो ठेकेदारों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए।
अभियान के तहत, एक कनाल आठ मरला भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किया गया। तस्करों द्वारा किए गए कब्जों को हटाते हुए 95.60 लाख रुपये मूल्य की छह संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया। उधमपुर पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति दोहराते हुए आम जनता से इस अभियान में सहयोग करने और सूचना साझा करने की अपील की है।