फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: टेंपो ट्रेवलर की बस से टक्कर, पांच अमरनाथ यात्री घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरनेई इलाके में शनिवार को अमरनाथ यात्रियों के साथ एक और हादसा पेश आया। यात्रियों के टेंपो ट्रेवलर की आगे चल रही बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे में जत्थे में शामिल मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के 5 श्रद्धालु घायल हो गए। हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम की ओर रवाना हुए जत्थे में शामिल टेंपों ट्रेवलर की आगे चल रही बस के साथ गरनेई इलाके में टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार एमपी के रहने वाले 5 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूदा सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सबकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों की पहचान आशीष राय (28) पुत्र जसवंत राय निवासी गवालियर, अजीत राय पुत्र उकंद राय निवासी बांदा यूपी, एकता शतधर (50) पत्नी संजय शतधर निवासी गवालियर, संजय यादव (43) पुत्र चताली यादव निवासी मध्यप्रदेश और संजय शतधर (53) पुत्र राम सेवक निवासी गवालियर के रूप में की गई है। डॉक्टरों ने उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। वहीं हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई। इससे पुलिस और यातायात प्रशासन की ओर से वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के बाद बहाल कर दिया गया। बता दें, शुक्रवार को टोल्डी नाला के पास अमरनाथ यात्रियों का वाहन फसल गया था। इसमें छह यात्री घायल हो गए थे। इनकी हालत भी स्थिर है। सभी यात्री मध्यप्रदेश के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed