फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मिशन युवा के तहत उधमपुर में 295 युवाओं को मिली वित्तीय सहायता की मंजूरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिला उपायुक्त मिंगा शेरपा ने मिशन युवा योजना के तहत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले भर में युवा उद्यमिता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और इसे तेज करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विस्तृत जांच और विचार-विमर्श के बाद समिति ने मिशन युवा योजना के तहत 295 मामलों को वित्तीय सहायता के लिए मंजूर किया। इससे जिले के इच्छुक युवा अपने व्यवसाय शुरू करने और विस्तार करने में सक्षम हो सकेंगे। डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आवेदनों के पंजीकरण और प्रक्रिया को तेज करें। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए सही मार्गदर्शन, परामर्श और सहायता दी जाए ताकि आवेदनों को न्यूनतम अस्वीकार किया जाए। डीसी ने सभी विभागों और हितधारक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि योजना के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए काम की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने, आवेदनों का समय पर निपटारा करने और व्यवहारिक व्यावसायिक प्रस्ताव वाले योग्य युवाओं को हर जरूरी सहायता देने की बात कही। इससे जिले में स्थायी उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त जुगल किशोर, सहायक निदेशक रोजगार प्रियंका गुप्ता, बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed