फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दमनोट की माया ने अपने साथ 30 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। माेंगरी दमनोट की माया देवी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल ब्यूटी पार्लर खोलकर खुद को आत्मनिर्भर बनाया। कई अन्य महिलाओं को भी रोजगार का रास्ता दिखा रही है। घर और जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को जिंदा रखते हुए समाज में एक मजबूत पहचान बना चुकी हैं।
विज्ञापन


पिछले 20 वर्षों से उधमपुर स्थित शहर के बीचोंबीच लंबी गली में अपने परिवार के साथ रह रही माया देवी शादी से पहले शौकीनी तौर पर सोशल वेलफेयर विभाग के स्वरोजगार कौशल प्रशिक्षण योजना के माध्यम से ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया था, इस प्रशिक्षण ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। उन्होंने बताया कि पहले किसी की दुकान पर काम किया करती थीं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपने हुनर को आगे बढ़ाया और मेहनत से अपना ब्यूटी पार्लर शुरू किया। उन्होंने बताया कि अपने काम के साथ-साथ अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देती हैं। अब तक 30 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का काम सिखा चुकी हैं। उनका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।उन्हें परिवार से पूरा सहयोग मिला। उनके पति बिट्टू सिंह हर कदम पर उनका साथ देते हैं और पार्लर के काम में सहयोग भी करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है वे परिवार के सहयोग से अपने काम और घर दोनों को संतुलित रूप से संभाल रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उनकी मासिक आय सामान्य दिनों में 20 से 25 हजार रुपये तक होती है, जबकि शादी के सीजन में यह बढ़कर 35 से 40 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। वे अपनी आमदनी से परिवार की आर्थिक मदद कर रही है। उनका कहना है के यदि कोई किसी काम को हिम्मत और आत्मविश्वास से करे तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता हैं। आज के समय हर महिला का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed