फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आतंकियों के सफाए को लेकर सुरक्षा बलों ने अभियान किया तेज

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। रामनगर और मजालता तहसीलों के जंगली व पहाड़ी इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस व सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इसके चलते बसंतगढ़ के पंजा तालाब इलाके में लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर रेडियस पर मोबाइल डेटा सेवाओं को स्थगित करने की सूचना है।
विज्ञापन

बता दें कि लगभग दो सप्ताह पूर्व मजालता और रामनगर तहसील में कुछ संदिग्धों द्वारा ग्रामीणों के घर में प्रवेश करने, बंधक बनाकर खाना बनवाने व पैक कर अपने साथ ले जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद से ही इलाके में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया था। इस दौरान आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुंछ निवासी एक जवान शहीद हो गया था। लश्कर के आतंकियों की संख्या लगभग तीन बताई जा रही है। इसको लेकर सुरक्षा बलों की ओर से डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर जिले की सरहदों को जोड़ने वाले बसंतगढ़ जैसे दुर्गम इलाके में भी आतंकी विरोध तलाशी अभियान जारी रखा गया है। जिला पुलिस अधिकारी भी खुद ग्राउंड जीरो पर तलाशी अभियान में डटे हुए हैं। सर्च आपरेशन के दौरान बसंतगढ़ के पंजा तालाब इलाके में मोबाइल डेटा सेवा को भी स्थगित रखा गया है। उधमपुर जिले का रामनगर और मजालता इलाका एलओसी से जुड़े कठुआ जिले के साथ डोडा और किश्तवाड़ को भी जोड़ता है। ऐसे में पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ के दौरान चारों जिलों को जोड़ने वाले दुर्गम पहाड़ी व जंगली रास्ता इस्तेमाल कर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इसके चलते सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों के सफाए के लिए सर्च आपरेशन जारी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed