फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पटवारी गंधर्व सिंह और चौकीदार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर/मजालता। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (जेकेएसीबी) ने पटवार हलका, थलोरा तहसील मजालता के पटवारी गंधर्व सिंह और चौकीदार कुलदीप कुमार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पटवारी गंधर्व सिंह और चौकीदार कुलदीप कुमार के खिलाफ शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी। आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में नाम ठीक करने के लिए शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत प्राप्त होने पर एक गोपनीय ढंग से जांच की गई। इसमें आरोपियों द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई और उसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत पुलिस थाना एसीबी उधमपुर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। दल ने एक सफल जाल बिछाया और दोनों आरोपी कर्मियों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि मांगते और लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों को एसीबी दल ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। टीम से जुड़े स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में उनके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद की गई। इसके अलावा, मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी पटवारी के खून, मजालता उधमपुर स्थित आवास की भी तलाशी ली गई। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed