{"_id":"692898d32945a763e9088a11","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-130067-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मनकोटिया ने चिरडी किथ्थर और लोअर मादा में दो सड़कों का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मनकोटिया ने चिरडी किथ्थर और लोअर मादा में दो सड़कों का किया उद्घाटन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी के लोअर मादा से अपर मादा (बरम्बल) और चिरडी किथ्थर रोड से नामन तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की दो प्रमुख सड़कों का उद्घाटन विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने किया।
दोनों सड़कों के निर्माण से गूजेड़ चिरडी से नमन तक लगभग सात किलोमीटर सड़क 7 करोड़ की लागत और लोअर मादा से बरम्बल तक लगभग साढ़े 4 किलोमीटर सड़क 6.25 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादों की बाजार तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र में आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उद्घाटन समारोह में मनकोटिया ने कहा कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीण भाई‑बहनों का जीवन स्तर ऊंचा होगा और विकास की नई राह खुलेंगीं। चुनाव के समय हमने इन दोनों सड़कों को बनाने का वादा किया था। आज इन सड़कों का शिलान्यास कर हमने अपना वादा पूरा किया। समारोह में एसडीएम रंजीत सिंह कटोच, तहसीलदार पंकज सिंह भाऊ, बीडीओ शहबाज चौधरी व अन्य अधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।