फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पुलिस अधिकारियों को सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में सामुदायिक पुलिसिंग पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने और पुलिसिंग में जनता का विश्वास बढ़ाने के प्रति संवेदनशील बनाना था। इस सेमिनार में जम्मू-कश्मीर पुलिस की विभिन्न शाखाओं के कुल 23 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेमिनार का उद्घाटन एसएसपी, उप निदेशक राजिंदर कुमार गुप्ता ने किया, जो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने उद्घाटन भाषण में गुप्ता ने आधुनिक पुलिसिंग में सामुदायिक सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और बताया कि कैसे पुलिस और जनता के बीच सहयोगात्मक प्रयास समाज में शांति, व्यवस्था और आपसी विश्वास बनाए रखने में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

संगोष्ठी में कई प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें सामुदायिक पुलिस व्यवस्था, पुलिस स्टेशनों पर शिकायत निवारण के साधन के रूप में परामर्श और मध्यस्थता, एक बेहतर समाज के लिए पुलिस-समुदाय संबंध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed