फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दिन में बढ़ते तापमान के चलते जंगलों में हाई रिस्क फायर अलर्ट जारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जंगलों में आग के बढ़ते खतरे को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों में काफी लंबे समय तक शुष्क मौसम की मार और समय से पहले दोपहर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते हाई अलर्ट जारी है। बीते तीन महीनों में शुष्क मौसम काफी लंबे समय तक बना रहा। हालांकि फरवरी और मार्च में कुछ हद तक बारिश भी हुई लेकिन पर्याप्त बारिश और बर्फबारी न होने की वजह से पहाड़ों में नमीं खत्म हो गई है। खासकर जलस्रोतों में भी जल स्तर में कमी देखी जा सकती है। सर्दियों के दौरान हर वर्ष जनवरी से लेकर मार्च महीने में ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होती है लेकिन इस बार पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी ही हुई जो एकाध दिन में पिघल गई। इससे पहाड़ सूख गए। इसकी वजह से मार्च के अंत और अप्रैल की शुरूआत में ही दोपहर के समय तेज धूप से गर्माहट काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अगले दो महीने सामान्य से काफी अधिक गर्म हो सकते हैं। उस पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी 1 से लेकर 3 अप्रैल तक जंगलों में हाई रिस्क फायर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

12 फायर कंट्रोल रूम स्थापित
वन विभाग की ओर से फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, फायर एंड एमरजेंसी और पुलिस के सहयोग से विशेष एहितयात बरते हैं। 40 किलोमीटर लाइन पर फैले वन क्षेत्र और सड़क से लगते वन इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ताकि सड़क किनारे किसी तरह की आग की घटनाओं को नियंत्रण में रखा जा सके ताकि आग जंगलों तक न फैल सके। इसके लिए संयुक्त रूप से 12 फायर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। ताकि किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के कर्मियों को आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए समय-समय पर अभ्यास भी करवाए जा रहे हैं। आम जनता को भी जागरूक करने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। खासकर वन्य क्षेत्रों से लगते रिहायशी इलाकों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में उधमपुर सहित रामनगर, चिनैनी, मजालता, लाटी-मरोठी, पंचैरी, मोंगरी और बसंतगढ़ तहसीलों में भी अलर्ट जारी किया गया हैैैै।
इस बारे में डीएफओ नवनीत सिंह ने बताया कि अलर्ट के चलते विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। जोकि जंगलों सहित उनके आसपास के इलाकों में पूरी निगरानी रख रहे हैं। इसके लिए फाॅरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, पुलिस और फायर सर्विसिस विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है। अभी तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

इस बारे में डीसी सलोनी राय ने बताया कि बढ़ते तापमान के मद्देनजर यह अलर्ट जारी किया गया है ताकि समय रहते एहतियात बरते जा सके। इसके लिए जिले के प्रत्येक स्तर पर संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed