फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: खाई में लुढ़की सुमो, तीन की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
शवों को खाई से निकालकर बाहर लाते ग्रामीण। - फोटो : reasi news
रियासी। थूब इलाके में हुए एक सड़क हादसे ने तीन ज़िंदगियां लील लीं। हादसे में पति-पत्नी और मृत व्यक्ति की सास की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन के चालक का कुछ पता नहीं चला। वह फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम टाटा सुमो रियासी से थूब की ओर जा रही थी। थूब पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही वाहन का एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना में वाहन मुख्य सड़क मार्ग से पलटकर पहाड़ी से कई मीटर नीचे लुढ़क गया। दुर्घटना का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य को शुरू किया गया। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एंबुलेंस सहित घटनास्थल पर पहुंची। ढलान में उतर कर घायल हुए लोगों को मुख्य मार्ग तक लाया गया लेकिन तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान थूब निवासी प्रेम सिंह व उनकी पत्नी संतोष देवी और सास दुर्गी देवी निवासी जीज बगली के रूप में हुई। तीनों शवों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पनासा में लाया गया। यहां पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दुर्घटना का पता चलते ही घटनास्थल और स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed