{"_id":"6a5a8a2721dfa4541209671f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-138267-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डाइट में लगेंगी केवी की कक्षाएं, दाखिला प्रक्रिया हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डाइट में लगेंगी केवी की कक्षाएं, दाखिला प्रक्रिया हुई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। डाइट में स्थित इमारत में केंद्रीय विद्यालय के लिए दाखिला लेने के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई। यह तीस जुलाई तक जारी रहेगी। केंद्रीय विद्यालय में पहले चरण में कक्षा एक से कक्षा पांच तक कक्षाएं शुरू होंगी। केवी स्कूल संगठन की तरफ से कक्षा एक से पांच तक फार्म भरने की अधिसूचना दो दिन पहले जारी की गई थी।
शुक्रवार सुबह केवी स्कूल ज्योतिपुरम के अधिकारी डाइट स्थित इमारत में कैंप लगाने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ऑनलाइन फार्म हासिल किए और बताई गई औपचारिकताओं को पूरा कर फार्म को जमा करवाया। फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाओं को शुरू किए जाने का प्रावधान शुरू होगा।
गौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने वर्ष 2015 में केंद्रीय विद्यालय बनाए जाने की मांग की थी। मौजूदा विधायक कुलदीप राज दुबे ने केवी स्कूल को बनाने की अटकी हुई फाइल पर काम किया। इसके लिए केवी स्कूल संगठन से लेकर शिक्षा मंत्रालय और प्रशासनिक अधिकारियों से समय समय पर मुलाकात की गई। हाल ही में जिला मुख्यालय के साथ लगते कैंबल डंगा क्षेत्र में सरकारी जमीन की तलाश कर जिला प्रशासन के सहयोग से उसे केवी स्कूल संगठन को सौंपा गया। जमीन मिलने के बाद केवी संगठन की तरफ से इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डाइट स्थित इमारत में कक्षाएं शुरू करने का काम हुआ।