फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल कर दिया धरना

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिन की काम छोड़ हड़ताल की। बस अड्डे पर स्थित विभाग के कार्यालय परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की। पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि वह लोग जिले की डिवीजन में कर्मचारियों की कमी को दूर करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने के लिए भी बार-बार कहा जा रहा है। विभाग में कर्मचारियों की काफी कमी होने के बावजूद कई परेशानियां झेलकर मौजूदा कर्मी काम कर रहे हैं। बिजली का किराया भी वही कर्मी इकट्ठा कर सौंप रहे हैं। कई बार बताए जाने के बाद भी उनकी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चेतावनी देने के बावजूद उनकी किसी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया है। मजबूरन शुक्रवार को उन्हें एक दिन की हड़ताल पर जाना पड़ा। अगर कुछ दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह पूर्ण रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed