फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा मार्ग पर मिला युवक का शव, पौनी में परिजन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी/रियासी। जिला मुख्यालय से कटड़ा की तरफ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजन ने प्रदर्शन कर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

रविवार सुबह रियासी पुलिस को कला मोड़ पर एक युवक के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। युवक की पहचान तारीफ निवासी डाक बंगला (पौनी) के पास के रूप में हुई। अस्पताल में जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव परिजन को साैंप दिया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर पौनी पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की मां व बहन ने बताया कि तारीफ उधमपुर में काम करता था वहीं पर अपने बीबी-बच्चों के साथ रहता था। शनिवार को जिला कोर्ट में उसके एक मामले की तारीख थी वह एक अन्य युवक के साथ कोर्ट में पेशी पर आया था। कोर्ट से पेशी होने के बाद उसे वापिस उधमपुर जाना था लेकिन रविवार को उसका शव बरामद हुआ। पास में उसकी बाइक भी खड़ी थी। चाबी एक उंगली में फंसी हुई थी। परिजन के रोष जताने पर पौनी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि रियासी पुलिस थाने में संदिग्ध परिस्थितियों का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के साथ कौन युवक था वह अकेला कटड़ा जा रहा था या कोई और भी उसके साथ था। इसकी जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले एक युवती लापता हुई थी जिस मामले में उस पर केस दर्ज था उसे उसमें छह महीने की सजा मिली थी। मामला अब कोर्ट में विचाराधीन था जिसकी पेशी पर वह आया था। परिजन ने आशंका जताई कि बेटे की मौत के पीछे उसी युवती व उसके साथियों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed