फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री के बयान की निंदा, की नारेबाजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी में सीएम के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : reasi news
रियासी। ककड़ियाल में स्थित श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) को सरकारी जमीन दिए जाने के बयान की निंदा करते हुए ग्रामीणों ने रोष जताया। वीरवार को जिला मुख्यालय में पहुंचे सिडा व ककड़ियाल के ग्रामीणों ने जनाना पार्क में एकजुट होकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीण बबलू दुबे, काका राम, नसीब सिंह, दौलत राम, सुदेश सिंह, संजय कुमार, कुलदीप कुमार, सुरिंदर शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर यूनिवर्सिटी बनाई गई है वह जगह स्थानीय लोगों ने दी है। लगभग 165 लोगों की तरफ से 44 सौ कनाल जमीन यूनिवर्सिटी बनाने के लिए दी गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जिस 1200 कनाल जमीन को यूनिवर्सिटी बनाने के लिए सरकार की तरफ से देने की बात कर रहे हैं, वह आज के समय में भी खाली पड़ी हुई है। उक्त जमीन पर यूनिवर्सिटी का एक भी कमरा या कोई संस्थान नहीं बना है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पर लोगों को बरगलाने का आरोप लगाया। इस मौके पर जोरदार नारेबाजी भी की गई। लोगों ने मुख्यमंत्री से अपना बयान वापस लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed