{"_id":"691b69ef2194f21e6e0edceb","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-129709-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पौनी में चार से चौदह दिसंबर तक होगा विष्णु यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पौनी में चार से चौदह दिसंबर तक होगा विष्णु यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। उपायुक्त निधि मलिक ने चार से चौदह दिसंबर तक पौनी में आयोजित होने वाले अति महाविष्णु यज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की और धार्मिक आयोजन के सुचारू सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए।
यातायात नियमन स्वच्छता पेयजल व्यवस्था निर्बाध विद्युत आपूर्ति चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जेपीडीसीएल को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बैकअप के रूप में अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जलशक्ति विभाग के एक्सईएन को निरंतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और चिन्हित स्थानों पर पानी के टैंकर तैनात करने को कहा। उन्होंने विभाग को भीड़ के सुचारू आवागमन और जन सुरक्षा के लिए उचित बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त मलिक ने बताया कि सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के लिए पूरे आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के माध्यम से सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की एक समर्पित टीम आयोजन स्थल पर तैनात रहेगी। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित चिकित्सा दल चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे। लोक निर्माण विभाग को स्थानीय डाक बंगले में गड्ढों की मरम्मत और आवश्यक मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी बताया कि सभी व्यवस्थाओं के प्रभावी समन्वय और समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एडीसी राकेश कुमार को इस आयोजन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।