फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रियासी के वार्ड चार की खस्ताहाल गलियों से परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। वार्ड चार शास्त्री नगर की खस्ताहाल गलियों से लोग काफी परेशान हैं। गलियों के साथ नालियों की भी स्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय निवासी बिशन मगोत्रा, राम रतन शर्मा, तोषी देवी, रतन लाल, देव राज, भगत बाल कृष्ण ने बताया कि मोहल्ले से गुजरने वाले नाले के पास से बनाई जा रही पार्किंग तक जाने वाली गली में बीस वर्ष पहले टाइल बिछाई गई थी। अब वह टाइलें खराब हो गई हैं। कई स्थानों से टाइलें उखड़ भी गई हैं। तीन चार जगह से पानी की पाइप भी बाहर आ गई हैं। गली की हालत ठीक कर वहां पर नई टाइल डालने के साथ ही नालियों की दशा सुधारने की मांग कई बार नगर परिषद से की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मोहल्ले में तीस के लगभग घर है ज्यादातर लोगों का पैदल ही आना-जाना होता है। मोहल्ले के बच्चे भी उसी गली से आते जाते हैं। लोगों ने कहा कि नगर परिषद को उक्त गली की स्थिति को सुधारा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed