{"_id":"68fa79fe00f92f8b5b04b5e8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-128813-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महादेव मोहल्ले की गली में नाले-नालियां क्षतिग्रस्त, जंगले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महादेव मोहल्ले की गली में नाले-नालियां क्षतिग्रस्त, जंगले गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नगर के मुख्य बाजार से महादेव मोहल्ले की तरफ जाने वाली एकमात्र गली में कई स्थानों से क्षतिग्रस्त नाले व नालियों से नदारद जंगले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। उक्त गली वार्ड नंबर नौ व दस के बीचोबीच में से हो कर गुजरती है।
महादेव मोहल्ला सिला गांव एक्सचेंज रोड में रहने वाले ज्यादातर लोग पैदल या दोपहिया वाहन के जरिए इसी गली से होकर गुजरते हैं। वार्ड दस के स्थानीय निवासी राजेश अजनबी बताते हैं कि उनके घर के बिल्कुल पास गली का एक बड़ा हिस्सा धंस कर नाले में गिरा है। नाला टूटा होने के कारण उसमें से गंदगी भी बाहर निकल रही है। बारिश में समस्या और बढ़ जाती है।
वार्ड नौ निवासी कन्नू बाली ने बताया कि उनके घर के बिल्कुल सामने गुजरने वाली नाली से जंगला कई महीनों से गायब है। अक्सर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। नगर परिषद को समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। दीपक शर्मा ने भी परिषद से मांग की कि वह मोहल्ले में क्षतिग्रस्त नाले और नालियों से गायब जंगलों को ठीक करवाए।