फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चेस अंडर-17 में आरव पहले, दिवांश दूसरे स्थान पर रहे

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। जिला युवा सेवाएं व खेलकूद विभाग की तरफ से अंतर स्कूल जोन स्तरीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। अंतिम दिन योगा, चेस व टेबल टेनिस के मुकाबले हुए। इसमें जोन के कई स्कूलों से आए हुए 135 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। लड़कों के अंडर 17 चैस में दिल्ली पब्लिक स्कूल कटड़ा के छात्र आरव गुप्ता पहले, त्रिकुटा पब्लिक हाई स्कूल कटड़ा के दिवांश राजपूत दूसरे और इसी स्कूल के तन्मय जमवाल तीसरे व हाई स्कूल नोमाई के छात्र साहिल कुमार को चौथा स्थान मिला। लड़कियों में अंडर 17 चैस मुकाबलों में हायर सेकेंडरी स्कूल पनासा की छात्रा सिमरन डोगरा पहले व हॉयर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा की छात्रा मुस्कान शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लड़कियों के अंडर 17 योगा में दिल्ली पब्लिक स्कूल की अक्षी शर्मा पहले, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी की लसिथा शर्मा दूसरे व इसी स्कूल की छात्रा नैना देवी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के अंडर 17 योगा में वंश वर्मा पहले, शैल कुमार दूसरे व अंतरिक्ष शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 योगा में मिडिल स्कूल सिला के दानिश कुमार पहले इसी स्कूल के मोनू बसन दूसरे व बलबीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर 14 में प्रिया कुमारी ने पहला, पूनम राजपूत ने दूसरा व नरगिस नजीर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर 14 चेस में भारतीय विद्या मंदिर रियासी के आर्यन सिंह को पहला, त्रिकुटा शिक्षा निकेतन के योहान गंडोत्रा को दूसरा व गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कार्तिकेय परोच को तीसरा स्थान मिला। लड़कियों के अंडर 14 चेस में न्यू ईरा वर्ल्ड स्कूल की उपासना शर्मा को पहला, भारतीय विद्या मंदिर की प्रतिभा भारती को दूसरा व इसी स्कूल की एकता देवी को तीसरा स्थान मिला। सभी खेलों का आयोजन जोनल फिजिकल एजुकेशन अफसर आशा देवी की देखरेख में किया गया। प्रेस व पब्लिसिटी कन्वीनर राहुल बख्शी ने बताया कि विद्यार्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed