फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: आतंकी शिविरों पर हमला पहलगाम के मृतकों को श्रंद्धाजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर सेना की तरफ से किए गए हमले को लोगों ने सही करार दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए इससे भी बड़े प्रहार की जरूरत है। सरकार को आतंकवाद को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर देना चाहिए।
विज्ञापन


कोट
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश के भीतर आक्रोश की स्थिति है। लोग आतंकवाद पर कारवाई करने की मांग कर रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कारवाई सही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना बधाई की पात्र है।
विज्ञापन

-यश वर्मा, स्थानीय निवासी

नंबर दो,,,मोदी है तो मुमकिन है कि कहावत सही साबित हुई। पहलगाम हमले के ठीक पंद्रह दिनों बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह किया गया। हमले में कई प्रशिक्षित आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। सरकार ने जो किया वह सही है। पहलगाम में मारे गए लोगों को सच्ची श्रंद्धाजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदेश कुमार पूरी,,स्थानीय निवासी।


पहलगाम हमले के बाद आतंकियों के साथ जो किया जाना चाहिए था वहीं हुआ। सरकार ने आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह व बर्बाद कर दिया। इससे पहलगाम में मारे गए बेकसूर लोगों के परिवारों को भी सुकून मिलेगा। सरकार को चाहिए कि वह बचे हुए अन्य आतंकी ठिकानों को भी नेस्तनाबूद कर दे।


-सुदेश पंडोत्रा, स्थानीय निवासी


सरकार ने आतंकियों के खिलाफ जो कार्रवाई की, वह कम है। सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान या फिर पीओके में जितने भी आतंकी ठिकाने हैं, उन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकियों को चुन चुन कर मारना चाहिए। इससे ही देश के लिए बलिदान हुए जवानों व लोगों की आत्मा को शांति मिलेगी।

-मोहन लाल, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed