{"_id":"6812773a353c65ecde017ecc","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-122789-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डडोआ में पंद्रह दिनों से नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डडोआ में पंद्रह दिनों से नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक के डडोआ पंचायत में पिछले पंद्रह दिनों से पानी की सप्लाई न होने से गांव वासियों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की सप्लाई न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि गांव के वार्ड एक, दो और तीन में हर घर जल के तहत पानी की पाइप डाली जा रही थी। लोगों ने सोचा था सरकार की स्कीम का लाभ मिलेगा लेकिन वह भी काम अधूरा छोड़ कर चले गए। बहुत बार पानी के लिए अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं लेकिन कही भी हमारी सुनवाई नहीं हुई है। पानी न होने के कारण महिलाओं को एक किलोमीटर दूर गंदे नाले से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले गांव वालों को तीसरे दिन पानी की सप्लाई मिलती थी, लेकिन अब तो पंद्रह दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा अगर दो दिनों तक गांव में पानी नहीं पहुंचता है तो हम लोग सड़कों पर उतर कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर सुनीता देवी, संतोष कुमारी, देव राज, सुदेश कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमारी, नीतीश शर्मा, राज कुमारी, दर्शना कुमारी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
नोट खबर में साथ बॉक्स में लगाए।
पौनी। डडोआ क्षेत्र में तीसरे दिन पानी सुदीन क्षेत्र में बना ट्यूबवेल से दिया जाता था लेकिन अब इस ट्यूबवेल में पानी सूख चुका है । जिस के बाद इन को पानी भारख की ग्रेविटी से दिया जाएगा अगर फिर भी पानी की किल्लत होती है तो इन के लिए पानी का टैंकर भेजा जाएगा ताकि गांव वालों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।
रवि अत्री,जेईई जलशक्ति।