फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विजयपुर व माहौर वॉरियर्स के टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मैच हुए। पहले मैच में विजयपुर वॉरियर्स की टीम ने बाबा इलेवन को एकतरफा मुकाबले में 105 रनों के अंतर से हराया। विजयपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। बल्लेबाज अजीत कुमार ने 20, वीनू जमवाल ने 25, राजिंदर ने 43 व मिक्की ने 37 रन बनाए। टीम को 21 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बाबा इलेवन के गेंदबाज अमित सिंह व गौरव पराशर ने दो दो जबकि दर्शन, सुनील, सुशील ठाकुर व साहिल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा इलेवन की पूरी टीम पारी के तेरहवें ओवर में मात्र 80 रन ही बना सकी। बल्लेबाज सुशील ठाकुर ने 13, अमित सिंह ने 13, वार्नर ने 10 व राहुल शर्मा ने भी दस रन बनाए। विजयपुर के गेंदबाज अयूब ने बेहतरीन गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच रहते हुए पांच विकेट लिए। इसके अलावा मिक्की ने दो व धीरज समोत्रा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाए। बल्लेबाज पंकज भारद्वाज ने 71 रनों की पारी खेली। विधुर ने 16 व अर्जुन ने 11 रनों का योगदान दिया। माहौर के गेंदबाज मलिक शाहिद उल इस्लाम, यासीन गादरमत व सरबजीत ने दो दो विकेट लिए वहीं मलिक जाहिद उल इस्लाम ने तीन विकेट झटके। माहौर की टीम ने मैच को 14.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 136 रन बना कर जीत लिया। बल्लेबाज असलम मलिक ने 20 जबकि साहिल ने नाबाद 41 व जड्डू ने नाबाद 59 रन बनाए। साहिल को आल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच दिया गया। एनसीसी के गेंदबाज अर्जुन ने दो व नरेंद्र शर्मा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed