{"_id":"67ed48c4905608301c0d950c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-121922-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: केवी पर खत्म हो संशय, जल्द शुरू हो कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: केवी पर खत्म हो संशय, जल्द शुरू हो कक्षाएं
विज्ञापन
रियासी। केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की घोषणा के बाद से स्थानीय निवासी इसे जल्द खोले जाने की आस लगाए बैठे हैं। मौजूदा समय में नया सत्र शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक केंद्रीय विद्यालय शुरू होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक केवी के लिए अपनी इमारत बन कर तैयार नहीं हो जाए तब तक डाइट में बनी इमारत में कक्षाएं शुरू की जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
बार एसोसिएशन के प्रधान पवन देव सिंह ने कहा, वर्ष 2014 से लोगों ने जिला मुख्यालय में केवी खोलने की घोषणा की गई थी। प्रशासन को चाहिए कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ आपस में तालमेल बना कर कक्षाएं इसी वर्ष शुरू की जाएं।
कोट
पॉलीटेक्निकल कॉलेज व जड्ड में यूनिवर्सिटी कैंपस बनने से पहले इनकी कक्षाएं डाइट में स्थित इमारत में चला करती थीं। मौजूदा समय के दौरान उक्त इमारत खाली पड़ी हुई है। इसी सीजन में कक्षाओं को शुरू कर देना चाहिए। साथ ही केवी की अपनी इमारत बनाने का काम भी शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन
-विकास पड़ोतरा, स्थानीय दुकानदार
भाजपा सरकार ने केवी के रूप में लोगों की मांग पूरा की। हम स्थानीय भाजपा विधायक कुलदीप राज दुबे से अपील करते हैं कि वह केवी स्कूल को शुरू करने के लिए प्रशासन व संबंधित अथॉरिटी से संपर्क कर कक्षाएं जल्द शुरू करने को कहें ताकि रियासी व आसपास के इलाकों के अभिभावकों को इसका फायदा मिल सके।
-सुरिंदर शर्मा, भाजपा मंडल महासचिव।
पिछले कई महीनों से सुनते आ रहे हैं कि जल्द ही केवी खुलेगा, जगह की तलाश की जा रही है। डाइट की इमारत का भी अधिकारियों ने दौरा किया है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस पर जल्द काम कर कक्षाएं शुरू करें।
बिशन मगोत्रा, स्थानीय निवासी