{"_id":"6a89e55c0bcc0e7384072966","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-jmu1041-993920-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्रू में नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्रू में नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी का हुआ गठन
विज्ञापन
किश्तवाड़। छात्रू के गुरिनाल इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी नरेश सिंह ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
एसआईटी में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। एसएसपी ने टीम को मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा की गर्भपात के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आरोप है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवती होने पर गर्भपात कराया गया।
इस मामले में यह भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि इतनी संवेदनशील घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों अथवा पुलिस को समय पर क्यों नहीं दी गई। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में रोष और चिंता का माहौल है। विभिन्न वर्गों के लोगों ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसआईटी अब घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी और मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी। पुलिस के अनुसार, जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।