फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चिनाब खतरे के निशान से 6 मीटर ऊपर, सरकारी क्वार्टर और आसपास के घर जलमग्न

विज्ञापन
jammu kashmir news
चिनाब दरिया मे बढ़ा जलस्तर। - फोटो : doda news
डोडा। जिले में मूसलाधार बारिश के चलते चिनाब दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दरिया खतरे के निशान से 6 मीटर ऊपर बह रहा है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर के कारण वाटर स्पोर्ट्स विभाग की ओर से बनाया गया सरकारी क्वार्टर जलमग्न हो गया है जबकि आसपास के कई मकानों में भी पानी घुस गया है। स्थिति गंभीर होने के चलते प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। प्रेमनगर और ठाठरी जहां पिछले दिनों बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था, वहां प्रशासन ने नज़र रखी है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है!
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने चिनाब के किनारे और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, जलमग्न सड़कों और दरिया के किनारों से दूर रहने तथा राहत एवं बचाव दलों के साथ सहयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक विभाग ने भी पुल डोडा से जम्मू, भद्रवाह और किश्तवाड़ जाने वाले वाहनों को नाका लगाकर लाैटा दिया है। यातायात विभाग के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण पत्थर और चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है। इसीलिए वाहनों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। वीरवार शाम मौसम मेंं थोड़ा सुधार होने के बाद डोडा-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 244 को अस्सर, बाटोत, और पुलडोडा में फंसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed