फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भद्रवाह के युवक की मौत के विरोध में डोडा बंद, निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा/भद्रवाह। भद्रवाह के एक युवक की गोली लगने से हुई मौत के विरोध में शनिवार को डोडा जिला पूरी तरह बंद रहा। शनिवार सुबह मरकज़ी जामिया मस्जिद डोडा की ओर से व्यापारियों से स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने की अपील की गई। इसके बाद पूरे जिले में बाजार बंद रहे। बता दें, इस घटना को लेकर शुक्रवार को भद्रवाह और भाला क्षेत्र में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

मस्जिद कमेटी ने किसी प्रकार के प्रदर्शन या रैली का आह्वान नहीं किया। वहीं जामिया मस्जिद किश्तवाड़ के इमाम ने भी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखने की अपील की। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने गोली चलाने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग उठाई। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे तीन वर्षीय बेटा और आठ माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। इस कारण पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस बीच एसएसपी डोडा ने आम जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी को कानून के अनुसार जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे डोडा जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज भी डोडा और भद्रवाह में इंटरनेट सेवा पूरी तरह बंद रखी गई है। इसके कारण ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed