{"_id":"691b6c5b6ed415e8470cb2f4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-1-jam1004-764578-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ में मिशन युवा के तहत 134 परियोजनाएं मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ में मिशन युवा के तहत 134 परियोजनाएं मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक सोमवार को जिला विकास आयुक्त पंकज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मिशन युवा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।
इस दौरान कुल 134 आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तावों की पात्रता, परियोजना की व्यवहारिकता तथा आवेदकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के आधार पर विस्तृत जांच की गई। गहन समीक्षा के बाद समिति ने सभी 134 परियोजनाओं को वित्तीय सहायता और सहयोग के लिए मंजूरी दे दी।
बैठक में जिला विकास आयुक्त ने कहा कि युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना जिले के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रोजगार कार्यालय किश्तवाड़ को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत मामलों को शीघ्रता से बैंकों तक पहुंचाया जाए ताकि लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया कि वे ऋण स्वीकृत करने और वितरित करने में कोई देरी न करें और नए उद्यमियों को नियमित मार्गदर्शन प्रदान करें।
विज्ञापन
मिशन युवा, किश्तवाड़ जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त विनोद कुमार बेहल, अतिरिक्त उपायुक्त पवन कोतवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी तारिक परवेज़ काज़ी, सहायक निदेशक रोजगार ममता सुधर्शन, लीड बैंक अधिकारी हर्ष रावल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।