फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

अर्द्धकुवारी हिमकोटी मार्ग पर भूस्खलन के वाद आवाजाही के लिए मार्ग किया बंद

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। अर्द्धकुवारी से हिमकोटी बैटरी कार मार्ग पर वीरवार देर रात पहाड़ से पत्थर गिरने पर आवाजाही रोक दी गई है। यात्री केवल पुराने मार्ग से होकर माता के भवन पहुंच रहे हैं। वहीं, कस्बे में बारिश और धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद है।
विज्ञापन

कस्बे में दो दिनों से बारिश जारी है। बारिश के कारण हिमकोटी बैटरी कार मार्ग पर वीरवार देर रात भूस्खलन हुआ, जिसके बाद से यह मार्ग बंद है। कस्बे में बारिश शुरू होने के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस मार्ग पर आवाजाही पहले ही बंद कर दी गई थी। जब मार्ग पर पहाड़ से पत्थर गिरे, तब मार्ग बंद ही थी।
विज्ञापन

उधर, खराब मौसम के साथ त्रिकुटा पहाड़ी पर धुंध रहने के चलते लगातार तीसरे दिन कटड़ा से चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा पूरी तरह बंद रही। मां वैष्णो देवी भवन से भैरव घाटी तक चलने वाली रोपवे सेवा भी बारिश के कारण प्रभावित है। हालांकि, बारिश रुकने पर रोपवे सेवा बहाल कर दी गई है। इन सब दिक्कतों के बावजूद भक्तों के जोश में कोई कमी देखने नहीं मिली। यात्री मां के जयकारे लगाते हुए पारंपरिक मार्ग से लगातार अपनी यात्रा कर रहे हैं। खराब मौसम के कारण आपदा प्रबंधन दल के साथ श्राइन बोर्ड प्रशासन और पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed